रील देखते-देखते बंद हुआ इंटरनेट, गुस्से में महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम, जानकर दंग रह जाएंगे

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

रील देखते-देखते बंद हुआ इंटरनेट, गुस्से में महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम, जानकर दंग रह जाएंगे

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां सोशल मीडिया पर रील देखने के दौरान मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान एक 52 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर कीटनाशक पी लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव की बताई जा रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना 5 सितंबर की दोपहर की है. मंगलो बाई सारथी उस समय अपने घर पर मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर रील देख रही थीं. इसी दौरान मोबाइल नेटवर्क बार-बार गायब होने लगा. नेटवर्क की समस्या के कारण वीडियो ठीक से नहीं चल पा रहे थे, जिससे महिला नाराज हो गई.

गुस्से में जमीन पर पटक दिया मोबाइल

बताया गया है कि नेटवर्क की परेशानी लगातार बढ़ने के बाद मंगलो बाई ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में मोबाइल फोन जमीन पर पटक दिया. फोन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद उनका गुस्सा कम नहीं हुआ. कुछ देर बाद उन्होंने घर में रखा कीटनाशक पी लिया.

कीटनाशक पीने के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. महिला दर्द से तड़पने लगी तो घर में मौजूद उनकी 17 वर्षीय बेटी को स्थिति का पता चला. बेटी ने तुरंत परिवार के दूसरे सदस्यों को इसकी जानकारी दी.

पहले करतला, फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मंगलो बाई को तत्काल करतला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा रेफर कर दिया.

परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी रहा. हालांकि इलाज के दौरान सोमवार को मंगलो बाई की मौत हो गई.

परिवार में पति और तीन बच्चे

पुलिस के मुताबिक, मंगलो बाई के परिवार में उनके पति प्रेमलाल सारथी और तीन बच्चे हैं. उनका 24 वर्षीय बड़ा बेटा शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ कोरबा शहर में रहता है. वहीं करतला स्थित घर में मंगलो बाई के साथ उनके पति, 22 वर्षीय बेटा और 17 वर्षीय बेटी रहते थे.

घटना के समय बेटी ने ही अपनी मां को गंभीर हालत में देखा था और परिवार को इसकी सूचना दी थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी