कटनी / नगर निगम के राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता ने बुधवार को राजस्व अमले की प्रगति की समीक्षा की और वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक राजस्व उप निरीक्षक गण मुकेश राजपूत, लव कुश तिवारी, राजकुमार प्यासी, विनोद सिंह चौहान, सनीष रजक, प्रमोद खरे और सुधीर खरे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने वार्डवार संपत्तिकर और जलकर वसूली का विश्लेषण करते हुए कर्मचारियों को साप्ताहिक वसूली लक्ष्य दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कर्मचारियों को अपने-अपने वार्डों के लंबित करदाताओं से संपत्ति कर और जलकर वसूली समयबद्ध तरीके से करनी होगी।
साथ ही, नागरिकों में कर भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। श्री गुप्ता ने कहा कि बेहतर वसूली से नगर के विकास कार्यों को निरंतरता मिलेगी और निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।
नगर निगम कटनी में राजस्व वसूली में गति लाने के निर्देश
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









