MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची में एक और नाम जोड़ते हुए प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी ताजा आधिकारिक आदेश के मुताबिक, राजधानी भोपाल के नगरीय पुलिस जिला में पदस्थ आईपीएस मनीष भारद्वाज का स्थानांतरण कर दिया गया है।
2023 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी मनीष भारद्वाज, जो वर्तमान में भोपाल के हाई-प्रोफाइल इलाके एमपी नगर में सहायक पुलिस उपायुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, उन्हें अब मैदानी पोस्टिंग से हटाकर लूप लाइन यानी पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। आईपीएस मनीष भारद्वाज को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। वे अब सीधे पुलिस महानिदेशक के अधीन मुख्यालय की व्यवस्थाओं को संभालेंगे।
देखे तबादला आदेश








