भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की सीनियर अधिकारी श्रद्धा तिवारी को प्रमोशन देते हुए भोपाल सिटी का उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. सरकार के आदेश के अनुसार, वर्तमान में पुलिस मुख्यालय (PHQ) में भोपाल नगरीय पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर कार्यरत श्रद्धा तिवारी अब प्रमोशन के बाद भोपाल नगरीय उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के रूप में अपनी सेवाएं देंगी।
प्रभार संभालते ही लागू होगा नया पद
आदेश में कहा गया है कि श्रद्धा तिवारी के नई जिम्मेदारी का प्रभार ग्रहण करने की तारीख से उनका वर्तमान पद आईपीएस (वेतन) नियम, 2016 के तहत डीआईजी संवर्ग के समकक्ष माना जाएगा। इसके बाद वे भोपाल सिटी में डीआईजी के रूप में कार्य करेंगी।

सरकार ने जारी किया नियुक्ति आदेश
मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद यह नियुक्ति प्रभावी होगी। श्रद्धा तिवारी के प्रमोशन को भोपाल पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें..









