Jabalpur Murder: जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी के विवाद के बाद घर के सामने किया हमला

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Jabalpur Murder: जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी के विवाद के बाद घर के सामने किया हमला

जबलपुर। एक युवक की देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुराने बस स्टैंड के पास रहने वाले कपिल प्यासी पर उस समय हमला किया गया, जब वह दोस्तों के साथ घर के बाहर खड़ा था। कुछ घंटे पहले बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ मामूली विवाद समझौते से सुलझ गया था, लेकिन आरोपियों ने लौटकर कपिल पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बर्थडे पार्टी में हुआ विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, कपिल प्यासी अपने परिचित के साथी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे अमोदा रेस्टोरेंट के पास उसका अंकुश सोंधिया और निहाल सोंधिया से विवाद हो गया था। दोस्तों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने रास्ते चले गए, लेकिन आरोपियों ने रंजिश नहीं छोड़ी।

घर के सामने घेरकर चाकुओं से किया हमला

कपिल अपने दोस्तों शिवम पटेल, हरी कृष्णा और हनी पटेल के साथ घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान अंकुश और निहाल मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर निहाल ने कपिल को पकड़ लिया और अंकुश ने चाकू से हमला कर दिया। कपिल की कमर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

घायल ने भाई को बताए हमलावरों के नाम

जहांगीराबाद स्थित रोहाणी ट्रेवल्स के सामने रहने वाले अतुल प्यासी ने पुलिस को बताया कि झगड़े की आवाज सुनकर वह बाहर आए तो उनके भाई कपिल सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। कपिल ने खुद बताया कि अंकुश और निहाल ने उस पर हमला किया है। दोस्तों ने भी यही जानकारी दी। इसके बाद उसे पहले निजी अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

हत्या का केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

मदन महल थाना पुलिस ने अंकुश सोंधिया और निहाल सोंधिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह खबर भी पढ़िए..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mohan-yadav-government-two-and-half-years-ministers-review-ajay-jamwal-mmn/
शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी