सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी/रीठी-- वन परिक्षेत्र रीठी अंतर्गत ग्राम सिमरा में शुक्रवार को एक सियार के कुएं में गिर जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सफल रेस्क्यू अभियान चलाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई थी कि गांव के एक कुएं में सियार गिर गया है और बाहर नहीं निकल पा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से सियार को कुएं से बाहर निकाला गया।रेस्क्यू अभियान में वन रक्षक प्रशांत कुमार, आशीष भूमिया, स्थायी कर्मी शिवदास गडारी, चालक बिंदु अहीर सहित अन्य सुरक्षा श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वन विभाग की टीम द्वारा सियार को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल क्षेत्र में छोड़ा गया।ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
कुएं में गिरे सियार का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









