जामनी में 7 लाख रुपये के विद्युत ट्रांसफार्मर का लोकार्पण, विधायक ने साधा निशाना

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

जामनी में 7 लाख रुपये के विद्युत ट्रांसफार्मर का लोकार्पण, विधायक ने साधा निशाना

आलीराजपुर/खबर डिजिटल/ कुलदीप खराड़ीया/ जोबट। जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामनी में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 7 लाख रुपये की लागत से स्थापित नवीन विद्युत ट्रांसफार्मर का लोकार्पण विधायक सेना महेश पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं एवं पारंपरिक स्वागत के साथ विधायक का अभिनंदन किया।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “आपने मुझे चुना है, मैं आपके हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ी रहूँगी। क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहूँगी।”

विधायक ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। लगातार भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं के सपने टूट रहे हैं। सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, वहीं दूसरी ओर महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग सभी महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं।

विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा जोबट विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की बिजली, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी।

कार्यक्रम में सरपंच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद (बबलू) डावर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार अजनार, वेरसिंग पटेल, सोनू वर्मा, विक्रम पटेल ग्राम सरपंच, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जामनी में 7 लाख रुपये के विद्युत ट्रांसफार्मर का लोकार्पण, विधायक ने साधा निशाना | Khabar Digital | Khabar Digital