बिहार•

JEE Advanced 2026 टॉपर बना गयाजी का शुभम: पिता हार्डवेयर दुकानदार; CM ने कहा- बिहार गर्वित

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

JEE Advanced 2026 टॉपर बना गयाजी का शुभम: पिता हार्डवेयर दुकानदार; CM ने कहा- बिहार गर्वित

JEE Advanced 2026 बिहार के लाल ने देशभर में परचम लहरा दिया है। गया जिले के नादरागंज के शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रच दिया है। 360 में से 330 अंक लाकर शुभम ने न सिर्फ बिहार का नाम रोशन किया, बल्कि लाखों छात्रों के लिए मिसाल बन गए।शुभम की ये सफलता रातों-रात नहीं आई। पिछले 2 साल से वो लगातार JEE की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले JEE Main 2026 के दोनों सत्रों में 100 पर्सेंटाइल लाकर उन्होंने अपनी तैयारी के संकेत दे दिए थे। रिजल्ट आने पर शुभम ने कहा, "मेहनत बहुत की थी, उम्मीद तो बेहतर की थी। AIR-1 देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।

"साधारण परिवार, असाधारण कामयाबी

गयाजी शहर के नादरागंज निवासी शुभम एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। पिता शिव कुमार की हार्डवेयर की छोटी दुकान है, मां कंचन देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बीच बेटे की इस उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल है। शुभम की कामयाबी ने साबित कर दिया कि लगन हो तो बड़े सपने भी छोटे घरों में पलते हैं।

MP Water Crisis: एक कुआं, सैकड़ों जिंदगियां: अमरपुर के बड़ा टोला की प्यासी हकीकत - Khabar Digital

CM सम्राट चौधरी बोले- बिहार गर्वित है

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुभम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी अथक मेहनत, अनुशासन और समर्पण पूरे बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा है। CM ने कहा, "JEE Advanced जैसी सबसे कठिन परीक्षा में टॉप करना आसान नहीं। शुभम ने दिखा दिया कि सही दिशा में मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। ये उपलब्धि बिहार के शैक्षणिक परिदृश्य के लिए गर्व का विषय है।"देश की सबसे टफ इंजीनियरिंग एंट्रेंस में टॉप कर शुभम ने नादरागंज से लेकर नेशनल लेवल तक बिहार का डंका बजा दिया है।

शुभम की सफलता पर राजनीतिक और सामाजिक जगत से भी उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शुभम की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर शुभम ने पूरे देश में बिहार का नाम रोशन किया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी