ज्वेलरी दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर उड़ाने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, करीब 1.52 लाख रुपये के जेवर बरामद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

ज्वेलरी दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर उड़ाने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, करीब 1.52 लाख रुपये के जेवर बरामद

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी/ढीमरखेड़ा-- ज्वेलरी दुकान में ग्राहकों की भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने वाली तीन महिलाओं को ढीमरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 1 लाख 52 हजार रुपये कीमत के सोने के जेवर भी बरामद कर लिए हैं।पुलिस के अनुसार ग्राम सिलौड़ी निवासी अमित प्रसाद सोनी की ज्वेलरी दुकान पर 1 सितंबर को ग्राहकों की काफी भीड़ थी। इसी दौरान तीन महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और सोने के जेवर देखने लगीं। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं ने मौका पाकर करीब 1.52 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद दुकान संचालक ने ढीमरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई।मामले में पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध क्रमांक 499/26, धारा 303(3), 5 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।पूछताछ में खुला चोरी का राजविवेचना के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने सुमन उर्फ रोशनी पति सुरेन्द्र सिलावट (40), निवासी कुमड़ाखेड़ा, थाना गोटेगांव; लक्ष्मी उर्फ नेहा पति हाकम चौधरी (50), निवासी साकल रोड, नरसिंहपुर तथा तरूणा उर्फ तनू पिता पहलाद चौधरी (27), निवासी कुमड़ाखेड़ा, थाना गोटेगांव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।पूछताछ के दौरान तीनों महिलाओं द्वारा वारदात करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवर बरामद कर लिए।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाईपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।पुलिस टीम में निरीक्षक महिमा रघुवंशी, उनि अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक धर्मवीर सिंह, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा एवं महिला आरक्षक शिवानी पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

ज्वेलरी दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर उड़ाने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, करीब 1.52 लाख रुपये के जेवर बरामद | Khabar Digital | Khabar Digital