दलित सांसद का इस्तीफा दिलाकर हरदीप पुरी को MP से राज्यसभा भेजने पर बवाल, कांग्रेस पूरे प्रदेश में करेगी प्रदर्शन

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

दलित सांसद का इस्तीफा दिलाकर हरदीप पुरी को MP से राज्यसभा भेजने पर बवाल, कांग्रेस पूरे प्रदेश में करेगी प्रदर्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी की मंशा और राजनीतिक नैतिकता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित जेफरी एप्स्टीन प्रकरण में सामने आए दस्तावेजों और ईमेल संवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री को देश के समक्ष स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

​एप्स्टीन प्रकरण में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग

​जीतू पटवारी ने कहा कि 2014 से 2017 के बीच हरदीप सिंह पुरी और एप्स्टीन के बीच हुई बैठकों व संवाद पर तथ्यात्मक स्थिति सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह किसी पर आरोप लगाने का नहीं, बल्कि सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही तय करने का विषय है। संघ प्रमुख मोहन भागवत का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि भाजपा की नैतिक बातें क्या केवल भाषणों तक सीमित हैं या वे फैसलों में भी दिखती हैं?

​स्थानीय नेताओं की अनदेखी

​कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रहे पुरी के लिए मध्य प्रदेश के एक दलित सांसद से जबरन इस्तीफा दिलवाकर सीट खाली कराई गई। पटवारी ने सवाल किया कि क्या भाजपा के पास प्रदेश में योग्य नेतृत्व की कमी है जो दिल्ली के राजनीतिक स्वार्थ के लिए मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीटों का इस्तेमाल किया जा रहा है?

राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

​कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सार्वजनिक मंच पर इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ राज्य के हर जिले और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन कर पुतला दहन करेगी। पत्रकार वार्ता में मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक और विधायक नितेंद्र राठौर भी मौजूद रहे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/seoni-magarkatha-tiger-terror-bandol/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी