MP News: कांग्रेस का मिशन पंचायत… पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बूथ मजबूती का दिलाया संकल्प

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP News: कांग्रेस का मिशन पंचायत… पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बूथ मजबूती का दिलाया संकल्प

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने इंदौर जिले की सांवेर एवं राऊ विधानसभा के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित ‘ब्लॉक स्तरीय पंचायत समिति कार्यकर्ता सम्मेलन’ में भाग लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

समितियों का किया जाएगा गठन
कार्यक्रम के अंतर्गत सांवेर विधानसभा के पालिया, सांवेर, क्षिप्रा एवं खुड़ैल ब्लॉक तथा राऊ विधानसभा के रालामंडल ब्लॉक में सम्मेलन आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को हर मोहल्ले और हर वार्ड तक मजबूत किया जाएगा, और प्रत्येक क्षेत्र में कांग्रेस समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि 'संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के बल पर वर्ष 2028 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।'

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-rajya-sabha-election-2026-political-battle/

मांगिया गांव का उठा मुद्दा
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सांवेर विधानसभा के मांगिया गांव में कचरा जलाने से उत्पन्न हो रही समस्या को गंभीर बताते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 30 दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे स्थानीय जनता के साथ धरने पर बैठकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में पानी से लेकर हवा तक प्रदूषण बढ़ रहा है और जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली ऐसी किसी भी अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जनता के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस हमेशा मजबूती से आवाज उठाती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर जनआंदोलन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी, इंदौर जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीतू ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kumbh-girl-monalisa-marriage-controversy-love-jihad-claims-father-seeks-help-mp-cm-mohan-yadav/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP News: कांग्रेस का मिशन पंचायत… पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बूथ मजबूती का दिलाया संकल्प | Khabar Digital | Khabar Digital