रीवा/खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ MP Nyay Andolan: रीवा में पिछले पांच दिनों से चल रहे कांग्रेस के न्याय आंदोलन में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। मंच से पटवारी ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। रीवा की जच्चा-बच्चा मौत और बालाघाट में बच्चों की मौत के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। रीवा के न्याय आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बदहाल हो रही है और गंभीर घटनाओं के बावजूद सरकार जिम्मेदारी तय करने से बच रही है। पटवारी ने रीवा और बालाघाट में हुई मौतों का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा और कहा कि जब स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है, तो जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होने तक अपना आंदोलन जारी रखेगी।









