जोबट प्रेस क्लब ने दी भावभीनी विदाई – एसडीएम अर्थ जैन को नई जिम्मेदारियों में सफलता की शुभकामनाएँ

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जोबट प्रेस क्लब ने दी भावभीनी विदाई – एसडीएम अर्थ जैन को नई जिम्मेदारियों में सफलता की शुभकामनाएँ

जोबट/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ प्रशासनिक सेवा में अपनी कार्यकुशलता और सौम्य व्यवहार से पहचान बनाने वाले एसडीएम अर्थ जैन (IAS) का मंगलवार को प्रेस क्लब जोबट द्वारा भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।श्री जैन का स्थानांतरण स्मार्ट सिटी इंदौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में किया गया है। इसके साथ ही उन्हें नगर पालिक निगम इंदौर में अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनके इस नए दायित्व को लेकर पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में हर्ष और गर्व का माहौल है।विदाई समारोह में प्रेस क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एसडीएम जैन को पुष्पमाला पहनाकर और स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

यहां भी पढें -MP में मोदी की सभा के पहले हुआ बड़ा हादसा: रास्ते में बुझ गया घर का चिराग

इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि – “अर्थ जैन ने अपने कार्यकाल में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संवेदनशीलता के साथ उनका निराकरण किया। उनकी सादगी और सहज व्यवहार हमेशा याद रखे जाएंगे।”जोबट में अपने कार्यकाल के दौरान श्री जैन ने प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास किया। वे सीधे संवाद कर आमजन की समस्याएँ सुनते और त्वरित समाधान सुनिश्चित करते थे। किसी भी नागरिक को उनसे मिलने में कठिनाई नहीं होती थी, यही कारण है कि वे हर वर्ग में लोकप्रिय बने।विदाई समारोह में प्रेस क्लब अध्यक्ष कमल पारिक, वरिष्ठ पत्रकार मनीष वाणी, राजेश जैन, नितिन अग्रवाल, सोनू सालवी, चिंटू अगाल, पियूष जैन, गोपी सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्री जैन को उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों में सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी