Alirajpur News : बीजेपी के मंत्री-कांग्रेस की विधायक साथ-साथ… क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Alirajpur News : बीजेपी के मंत्री-कांग्रेस की विधायक साथ-साथ… क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार

जोबट (आलीराजपुर)/कुलदीप खराड़िया/खबर डिजिटल/ जोबट विधानसभा क्षेत्र में आज विकास का एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। 30 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 7 नई सड़क निर्माण परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। यह पहल क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ाने और ग्रामीण इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। यह सभी परियोजनाएं विधायक सेना महेश पटेल द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत प्रस्तावों के अंतर्गत स्वीकृत हुई हैं। ग्रामीण संपर्क मार्गों, मुख्य सड़कों के विस्तार और आर्थिक गतिविधियों को गति देने पर उन्होंने विशेष जोर दिया था।

मंत्री नागर सिंह चौहान-विधायक सेना महेश पटेल आए साथ
भूमिपूजन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर कार्यों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के लिए “ऐतिहासिक” और “लंबे समय से प्रतीक्षित” बताया।

विधायक सेना महेश पटेल का बयान
विधायक ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण आवागमन सुगम होगा, किसानों को अपने उत्पाद बाज़ार तक ले जाने में सहूलियत मिलेगी, छात्रों और मरीजों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी तथा जोबट क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को नया आयाम मिलेगा। यह सड़क नेटवर्क शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार विकास को नई दिशा देगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/alirajpur-thapli-new-electric-dp-inauguration-mahesh-patel-sarpanch-dilip-chouhan/

स्वीकृत 7 सड़क निर्माण कार्य

  1. बोरकुंडिया मेन रोड से तालाब फलिया तक
  2. छोटीपोल मेन रोड से ग्राम छोटा भावटा तक
  3. काकड़बाड़ी मेन रोड से सिंगाडिया एवं बामनिया फलिया तक
  4. बरझर हायर सेकेंडरी स्कूल से मोरी फलिया तक
  5. बरझर बनेश्वर महादेव से महेन्द्रा मेन रोड तक
  6. बड़गांव पंचायत भवन से बारिया फलिया तक
  7. रिंगोल मालमसूरी से खंडीवाव फलिया होते हुए भंडारी फलिया तक

विकास के संभावित लाभ
ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और संपर्क मार्ग होंगे मजबूत
किसानों व व्यापारियों की बाजार तक आसान पहुंच
छात्रों और मरीजों को बेहतर व सुरक्षित सड़क सुविधा
स्थानीय आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों में वृद्धि
जोबट क्षेत्र में सामूहिक विकास और समग्र प्रगति को नई दिशा

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/aalirajpur-tribal-mahasabha-mahesh-patel-rally-10-point-memorandum-2025/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Alirajpur News : बीजेपी के मंत्री-कांग्रेस की विधायक साथ-साथ… क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital