BJP में दिखी अंदरूनी कलह, बंद कमरे में भाजपा नेताओं पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, दो टूक में दी ये नसीहत

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

BJP में दिखी अंदरूनी कलह, बंद कमरे में भाजपा नेताओं पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, दो टूक में दी ये नसीहत

केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के तीन दिवसीय गुना दौरे के दौरान भाजपा की एक अहम बैठक हुई, लेकिन संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा से ज्यादा नेताओं की नाराजगी और आपसी मतभेद सुर्खियों में रहे. तेलघानी स्थित एक होटल में आयोजित इस बैठक में कई नेताओं ने अपनी शिकायतें खुलकर रखीं. माहौल इतना असहज हो गया कि सिंधिया को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा और नेताओं को सख्त लहजे में नसीहत देनी पड़ी.

सिंधिया ने नेताओं को दी साफ सलाह

बैठक के दौरान सिंधिया ने कहा कि लगातार शिकायत करने की आदत छोड़नी होगी. उन्होंने नेताओं को याद दिलाया कि भाजपा राजमाता विजयाराजे सिंधिया और माधवराव सिंधिया के सिद्धांतों और मेहनत से मजबूत हुई है. ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की जिम्मेदारी संगठन को आगे बढ़ाने की होनी चाहिए, न कि एक-दूसरे की कमियां गिनाने की.

उन्होंने मौजूद नेताओं से यह भी कहा कि सिर्फ शिकायतें करने के बजाय यह बताइए कि संगठन और जनता के हित में आपने खुद क्या सकारात्मक काम किया है. हालांकि, जब व्यापार प्रकोष्ठ और चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि उनके दौरे की जानकारी पहले से मिल जाए तो स्थानीय स्तर पर जनहित के कार्यक्रम बेहतर तरीके से आयोजित किए जा सकते हैं, तो सिंधिया ने इस सुझाव की सराहना की और व्यवस्था को और बेहतर बनाने का भरोसा दिया.

कई बड़े नेता और पार्षद रहे नदारद

इस बैठक का एक बड़ा पहलू कई प्रमुख नेताओं की गैरमौजूदगी भी रही. विधायक पन्नालाल शाक्य और प्रियंका मीना बैठक में शामिल नहीं हुए. पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा और राधेश्याम पारीख भी नहीं पहुंचे. वहीं गुना नगर पालिका के कई भाजपा पार्षदों ने भी दूरी बनाए रखी.

सूत्रों के मुताबिक, पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष की कार्यशैली से लंबे समय से नाराज हैं. उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसी वजह से उन्होंने विरोध जताते हुए इस बैठक से दूरी बनाई.

गुटबाजी को लेकर बढ़ी चिंता

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा के विधायकों, पूर्व विधायकों और पार्षदों की गैरहाजिरी संगठन के भीतर बढ़ती गुटबाजी का संकेत है. उनका कहना है कि अगर समय रहते इन मतभेदों को दूर नहीं किया गया तो आने वाले समय में पार्टी को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

संगठन में प्रतिनिधित्व को लेकर भी उठे सवाल

बैठक के बाद कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने संगठनात्मक संतुलन को लेकर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि पहले प्रदेश कार्यकारिणी में गुना जिले के करीब 10 नेताओं को जगह मिलती थी, जिससे सभी क्षेत्रों और गुटों का प्रतिनिधित्व बना रहता था. लेकिन मौजूदा कार्यकारिणी में सिर्फ हरीसिंह यादव, महेंद्र सिंह सिसौदिया और गजेंद्र सिकरवार को ही स्थान मिला है. वहीं राजेंद्र सलूजा, गोविंद राठी और राधेश्याम पारीख जैसे वरिष्ठ नेताओं को इस बार जगह नहीं मिली.

कुछ नेताओं ने यह आरोप भी लगाया कि जिले में 'एक व्यक्ति, एक पद' के सिद्धांत का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है. उनका मानना है कि इससे जमीनी स्तर पर काम करने वाले कई नेताओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है और इसी वजह से संगठन के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी