इंदौर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर नया नजारा देखने को मिला, जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे व पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन में कदमताल करते नजर आए। संघ स्थापना दिवस विजयादशमी के अवसर पर आयोजित किए जा रहे इन पथ संचलनों में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी हिस्सा ले रहे हैं।
इंदौर में चरैवेति एकत्रीकरण
कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय की पथ संचलन में मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा को जगह दी है। संघ के सालाना नियमित संघ स्थापना दिवस विजयादशमी के तहत देशभर में संचलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी पथ संचलन निकाले जा रहे हैं। इन आयोजनों के बाद मुख्य कार्यक्रम 28 अक्टूबर 2026 को इंदौर के डेली कॉलेज में प्रस्तावित है। जिसे चरैवेति एकत्रीकरण नाम दिया गया है। इसमें संघ सुप्रीमो मोहन भागवत भी शामिल होंगे।
सियासत का नया मोड़
कैलाश-आकाश के संघ के संचलन में जाने के बाद एक बात सामने आ रही है कि पिता-पुत्र संघ के एक निष्ठावान स्वयंसेवक हैं, जोकि संघ की विचारधारा के पक्षधर और संरक्षक के रुप में रहे हैं। आज भी पुरानी परंपरा के अनुसार उन्हें ध्वज प्रणाम करने में गुरेज नहीं, जबकि कई अन्य बीजेपी नेता हैं, जोकि अपनी मातृ संस्था के मुख्य कार्यक्रमों को ही दरकिनार करते रहे हैं। ऐसे में उनका संघ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होना सियासत को भी नई दिशा में मोड़ सकता है।
कार्यक्रम को लेकर एक नया पेंच
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचलन के लिए माना जाता है कि सबसे प्रमुख उनका वो वॉलिंटियर होता है, जोकि रोजाना शाखा में आता है, प्रत्येक कार्यक्रमों में भागीदारी करता है, जानकारी के मुताबिक संघ की रचना के अनुसार विजयवर्गीय का निवास विश्वकर्मा नगर के अंतर्गत आता है, जिसका संचलन गोल स्कूल से निकलता है, जिसमें कैलाश और आकाश के अग्रेसर यानि सबसे आगे लगने को लेकर संघ के जानकार सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि उस स्थान पर मु्ख्य स्वयंसेवक भूमिका में होते हैं।
मोहन सरकार ने परीक्षाओं में नकल रोकने के लिये 4 महानगरों मे फास्ट-ट्रैक कोर्ट का किया गठन







