Exclusive News: एक बार फिर वर्चुअली, कैलाश विजयवर्गीय... कैबिनेट की बैठक की बात!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Exclusive News: एक बार फिर वर्चुअली, कैलाश विजयवर्गीय... कैबिनेट की बैठक की बात!

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सोमवार रात भोपाल से इंदौर पहुंचे। इंदौर पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया, जोकि सियासी हलकों में एक बार फिर चर्चाओं का जन्म दे गई। जानकारों के मुताबिक इसके कारण को खोजने के लिए सियासदान काफी कयास लगा रहे हैं, चूंकि एक दिन और रुकने की बजाय विजयवर्गीय एक बार फिर वर्चुअली ही कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए।

चार में से एक बैठक में हुए प्रत्यक्ष शामिल
गौर करने वाली बात यह है कि सितंबर महीने में अब तक मध्यप्रदेश सरकार की चार कैबिनेट बैठकें हो चुकी हैं। इनमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय केवल एक बैठक में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे, जबकि तीन बैठकों में उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। 1 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में कैलाश विजयवर्गीय भोपाल में मौजूद रहे थे। इसके बाद हुई तीन कैबिनेट बैठकों में वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े। सोमवार को हुई बैठक में भी विजयवर्गीय इंदौर से वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, जानिए महत्वपूर्ण निर्णय

प्रहलाद पटेल के साथ थे विजयवर्गीय
कैबिनेट की बैठकों में उनकी वर्चुअल उपस्थिति ऐसे समय में सामने आ रही है, जब प्रदेश सरकार में लगातार महत्वपूर्ण नीतिगत और प्रशासनिक फैसलों पर चर्चा चल रही है। संगठन लेवल पर भी बड़ा बदलाव हुआ है। एक दिन पहले वे मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ भी नजर आए थे, जहां एक संत की उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई थी, जिन्हें नर्मदा पुत्र के रुप में जाना जाता है।

BJP News: मध्यप्रदेश में बीजेपी संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की आमद… बाबा महाकाल को किया नमन

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Exclusive News: एक बार फिर वर्चुअली, कैलाश विजयवर्गीय... कैबिनेट की बैठक की बात! | Khabar Digital | Khabar Digital