कल्याण ज्वैलर्स ने ग्वालियर में खोला नया शोरूम, मध्यप्रदेश में मजबूत की उपस्थिति

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

कल्याण ज्वैलर्स ने ग्वालियर में खोला नया शोरूम, मध्यप्रदेश में मजबूत की उपस्थिति

ग्वालियर। भारत के प्रमुख और भरोसेमंद आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वैलर्स ने ग्वालियर में अपना नया शोरूम लॉन्च किया है। यह शोरूम ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास स्थित है और ग्राहकों को खरीदारी का एक उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने का वादा करता है। इसके साथ ही, मध्यप्रदेश में कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम की संख्या बढ़कर 5 हो गई है, जो ग्राहकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले आभूषणों को आसानी से उपलब्ध कराता है।

मध्यप्रदेश के प्रमुख बाजारों में उपस्थिति
कल्याण ज्वैलर्स पहले से ही भोपाल, इंदौर, कटनी और जबलपुर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर चुका है। ग्वालियर में इस नए शोरूम के लॉन्च के साथ, कंपनी ने राज्य में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है।

ग्राहकों के लिए विशेष ऑफ़र
शोरूम लॉन्च के अवसर पर, कल्याण ज्वैलर्स ने ग्राहकों के लिए कई रोमांचक ऑफर्स की घोषणा की है। ग्राहक 1 लाख रुपये की न्यूनतम खरीदारी पर 0% मेकिंग चार्ज का लाभ* उठा सकते हैं। इसके अलावा, सभी शोरूमों में 'कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट' लागू रहेगा, जो ग्राहकों को बाजार में सबसे कम दरों पर आभूषण खरीदने का अवसर देता है।

ग्राहकों के विश्वास का प्रमाण – 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट
कल्याण ज्वैलर्स अपने ग्राहकों को 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट प्रदान करता है। यह प्रमाण पत्र आभूषणों की शुद्धता, मुफ्त आजीवन रखरखाव, विस्तृत उत्पाद जानकारी और पारदर्शी विनिमय व बाय-बैक नीतियों की गारंटी देता है।

स्पेशल कलेक्शन का खजाना
नए शोरूम में ब्राइडल ज्वैलरी कलेक्शन 'मुहूर्त' समेत अन्य लोकप्रिय घरेलू ब्रांड्स जैसे तेजस्वी (पोल्की आभूषण), मुद्रा (हस्तनिर्मित प्राचीन आभूषण), निमाह (टेम्पल ज्वैलरी), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), जिया (सॉलिटेयर डायमंड्स) और हाल में लॉन्च की गई लीला (रंगीन स्टोन और डायमंड ज्वैलरी) शामिल हैं।

शोरूम लॉन्च पर क्या बोले एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर?
कल्याण ज्वैलर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा, "ग्वालियर में हमारे नए शोरूम के लॉन्च की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। यह हमारे ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव प्रदान करने और मध्यप्रदेश में अपनी भौगोलिक उपस्थिति को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। हम गुणवत्ता और पारदर्शिता के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखते हुए, ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

कल्याण ज्वैलर्स: एक विश्वसनीय नाम
केरल के त्रिशूर में मुख्यालय वाले कल्याण ज्वैलर्स, भारत के सबसे बड़े ज्वैलरी रिटेलर्स में से एक हैं। भारत और मध्य-पूर्व में 310 से अधिक शोरूम्स के साथ, ब्रांड ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और नवाचार के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है।

अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:
www.kalyanjewellers.net
नियम और शर्तें लागू।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी