Cough Syrup Scandal: कमलनाथ ने सरकार से की मांग, '1 करोड़ रुपये मिले मुआवजा'

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Cough Syrup Scandal: कमलनाथ ने सरकार से की मांग, '1 करोड़ रुपये मिले मुआवजा'

छिंदवाड़ा/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा के परासिया पहुंचे। उन्होंने जहरीले कफ सिरप से मृत बच्चों के परिजनों से मिलकर मदद का आश्वासन दिया। कमलनाथ ने सरकार से सभी पीड़ित परिजनों को 1 करोड़ के मुआवाजे की मांग रखी। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद नकुलनाथ भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि 'सरकार ने पीड़ितों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है, जो काफी कम है, जिस परिवार का बेटा इस दुनिया में नहीं रहा है, उसकी भरपाई मुआवजे से नहीं की जा सकती, लेकिन कम से कम परिवार को राहत मिल सके इतना मुआवजा तो देना चाहिए।" उन्होंने कहा कि 'मैंने पहले भी पत्र लिखकर 1 करोड़ रुपए प्रति परिवार को मुआवजा देने की बात कही है, क्योंकि इलाज में ही परिजनों का 15 से 20 लाख रुपए खर्च हो चुका है।'

कमलनाथ ने जताया गहरा दुख
पूर्व सीएम कमलनाथ ने परासिया में किडली फेलियर से मृत बच्चों के परिजन से मुलाकात कर कहा कि वो यहां आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों से एक-एक करके मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, कि 'मैं सरकार से बात करता रहा कि आप क्या टेस्ट कर रहे हैं?, लेकिन बाद में जब जांच हुई तो पता चला की दवाइयां में जहरीला तेल है।' साथ ही निशाना साधा कि कितनी दवाइयां हैं, जिनमें जहरीला तेल मिला हुआ है, पांच प्रतिशत दवाओं की भी टेस्टिंग नहीं होती है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/youth-dies-due-to-police-beating-bjp-state-president-hemant-khandelwal-speaks-to-family/

'बच्चों की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार'
कमलनाथ ने कहा, 'जहरीली कफ सिरप पीने के बाद जो बच्चों की मौत हुई है, उसकी जिम्मेदार मध्य प्रदेश सरकार है, क्योंकि दवाइयों की जो टेस्टिंग होनी चाहिए, वह प्रॉपर नहीं हो रही है। यहां एक साथ कई बच्चों ने अपनी जान गंवाई है, जिससे कफ सिरप में खराबी के बारे में पता चला सका. इसके अलावा भी कई ऐसी दवाइयां हैं, जिसकी आज भी जांच नहीं हो रही है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने साधा था निशाना
बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, स्वास्थ्य मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई अन्य नेता पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात कर चुके हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नागपुर के अस्पताल में पहुंचकर एडमिट बच्चों की हालचाल जाना, और उनके परिजनों से भी चर्चा की थी। उस समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि 'दुख की घड़ी है, ऐसे समय में कमलनाथ को यहां की चिंता करनी चाहिए।'

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Cough Syrup Scandal: कमलनाथ ने सरकार से की मांग, '1 करोड़ रुपये मिले मुआवजा' | Khabar Digital | Khabar Digital