सौरभ श्रीवास्तव/ खबर डिजिटल /कटनी न्यूज़ /-में करवा चौथ का पर्व बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दिन भर निर्जला व्रत रखा। इस पावन अवसर पर नवविवाहित जोड़ों सहित सभी विवाहित महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया।रात्रि में चंद्रमा के दर्शन के बाद महिलाओं ने विधिवत पूजन कर छलनी से चांद और फिर अपने पति का दर्शन किया। इसके पश्चात उन्होंने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला और उन्हें मिठाई खिलाई।शहर के विभिन्न मंदिरों और कॉलोनियों में सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना और कथा वाचन का आयोजन हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और श्रृंगार में सजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।करवा चौथ के इस पर्व पर पूरे शहर में उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला और महिलाओं में विशेष उमंग रही।
कटनी में करवा चौथ की धूम सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









