जिले के 84 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरूदलालों व बिचौलियों पर जिला प्रशासन की पैनी नजरजल्द बनेंगे 5 नए खरीदी केंद्र, चलाएंगे स्व-सहायता समूह

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जिले के 84 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरूदलालों व बिचौलियों पर जिला प्रशासन की पैनी नजरजल्द बनेंगे 5 नए खरीदी केंद्र, चलाएंगे स्व-सहायता समूह

खबर digital कटनी- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 1 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले में 84 उपार्जन केन्द्रों को मंजूरी दी है और सुचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। जिले में 5 नए खरीदी केंद्र खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिनका संचालन स्व-सहायता समूह करेंगे।प्रशिक्षण सत्र के दौरान कलेक्टर तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि “किसानों की मेहनत की उपज का दाना-दाना खरीदा जाएगा” लेकिन बाहरी धान, दलालों व बिचौलियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए राजस्व, खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी की संयुक्त टीमें सक्रिय हैं।सरकार ने इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। खरीदी सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक होगी और तौल पर्ची शाम 6 बजे तक जारी कर दी जाएगी। आवश्यक होने पर किसानों की तुलाई शनिवार को भी की जाएगी।उपार्जन केंद्रों पर एफएक्यू धान की ही खरीदी होगी। नॉन-एफएक्यू उपज को रिजेक्ट कर किसानों को अपग्रेड करने की समझाइश दी जाएगी। किसानों को अपनी उपज विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग mpeuparjan.nic.in पर करनी होगी जिसकी वैधता 7 कार्य दिवस होगी।धान की भराई 40 किलो बारदाना मानक में की जाएगी और प्रत्येक बोरे पर 18x18 इंच की नीली स्टेंसिल लगाना अनिवार्य होगा। सभी विवरण ई-उपार्जन पोर्टल पर आधार ई-केवाईसी सत्यापन के बाद ही दर्ज होंगे।कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को केंद्रों पर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और किसानों की हर समस्या का मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

जिले के 84 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरूदलालों व बिचौलियों पर जिला प्रशासन की पैनी नजरजल्द बनेंगे 5 नए खरीदी केंद्र, चलाएंगे स्व-सहायता समूह

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी