"नशे पर भाषण, कारोबार पर खामोशी? कटनी में अभियान की हकीकत पर सवाल"

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

"नशे पर भाषण, कारोबार पर खामोशी? कटनी में अभियान की हकीकत पर सवाल"

खबर डिजिटल रिपोर्टर /कटनी-- जिलेभर में पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्रों, गांवों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों, रेलवे स्टेशन, न्यायालय परिसर और सार्वजनिक स्थानों पर 'नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान' लगातार चलाया जा रहा है। लोगों को नशे से दूर रहने की सीख दी जा रही है, पंपलेट बांटे जा रहे हैं और वाहन चालकों पर शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इन अभियानों का वास्तविक असर धरातल पर दिखाई दे रहा है? क्या केवल वाहन चेकिंग और चालानी कार्रवाई से समाज नशामुक्त हो सकता है, या फिर नशे की सप्लाई चेन पर भी उतनी ही सख्ती जरूरी है?तथाकथित सूत्रों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस आम नागरिकों के प्रति तो नशे के मामलों में सख्त रवैया अपनाती है, लेकिन नशीले पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर अपेक्षित स्तर की प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि यदि मादक पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार पर लगातार और कठोर कार्रवाई हो, तो नशे की उपलब्धता स्वतः कम हो सकती है।जनता का आरोप है कि शहर से लेकर गांवों तक कई स्थानों पर होटल, ढाबों और अन्य जगहों पर अवैध शराब बिक्री और कथित अवैध पैकारी की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि कई मामलों में कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए गतिविधियां बंद होती हैं, लेकिन बाद में फिर से शुरू हो जाती हैं। ऐसे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।यही कारण है कि लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब पुलिस लगातार नशा मुक्ति अभियान चला रही है, तब जिले में नशे के कारोबार में अपेक्षित कमी क्यों नहीं दिखाई दे रही? लोगों का मानना है कि जागरूकता अभियान तभी प्रभावी साबित होगा, जब उसके साथ-साथ नशे की सप्लाई और अवैध कारोबार पर भी लगातार, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जनता की अपेक्षा है कि नशा मुक्ति अभियान केवल जागरूकता तक सीमित न रहे, बल्कि नशे के पूरे नेटवर्क पर निर्णायक कार्रवाई कर जिले को वास्तव में नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस परिणाम भी सामने आएं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

"नशे पर भाषण, कारोबार पर खामोशी? कटनी में अभियान की हकीकत पर सवाल" | Khabar Digital | Khabar Digital