बड़वारा की 'मझगवां' पंचायत बनी अखाड़ा: नियमों की उड़ रही धज्जियां, ' राम भरोसे चल रहा सरकारी काम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बड़वारा की 'मझगवां' पंचायत बनी अखाड़ा: नियमों की उड़ रही धज्जियां, ' राम भरोसे चल रहा सरकारी काम

खबर डिजिटल कटनी /मझंगवा --शासन की मंशा है कि ग्राम पंचायतों के जरिए अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचे, लेकिन जनपद पंचायत बड़वारा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मझगवां में इसके ठीक उलट नजारा देखने को मिल रहा है। यहाँ विकास की गंगा तो नहीं बह रही, अलबत्ता भ्रष्टाचार और दबंगई की 'धूल' जरूर उड़ रही है। मझगवां पंचायत पूरी तरह से 'राम भरोसे' चल रही है, जहाँ सरकारी मुलाजिम ही खुद को भगवान समझ बैठे हैं।"हम अपनी मर्जी के मालिक..." रोजगार सहायक की खुली दबंगईमझगवां पंचायत में तैनात ग्राम रोजगार सहायक (GRS) पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार सहायक स्वयं को पंचायत का सर्वेसर्वा यानी सरपंच समझता है। नियमों को ताक पर रखकर अपनी मर्जी से पंचायत आना और मर्जी से चले जाना उसकी दिनचर्या बन चुकी है।हद तो तब हो गई जब इस मनमानी पर टोकने वालों को तथाकथित पत्रकारों और रसूखदारों का हवाला दिया जाने लगा। सूत्रों के अनुसार, रोजगार सहायक और सचिव का साफ कहना है कि "हमारा सरपंच नेता है, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हमारा भाई पत्रकार है, हम यहाँ के स्वयं मालिक हैं।" इस तरह की खुलेआम धौंस और दबंगई ने शासकीय तंत्र की साख पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।लाखों की लागत से बना शौचालय बना खंडहर, पैसे की बर्बादी का 'जीता-जागता' उदाहरणसरकारी पैसे का दुरुपयोग और देखना हो तो एक बार मझगवां तिराहे का रुख कर लीजिए। यहाँ बस स्टॉपेज पर आम जनता और यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपए की भारी-भरकम लागत से एक सर्वसुविधायुक्त शौचालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन देखरेख के अभाव और प्रशासनिक उदासीनता के चलते आज यह आलीशान शौचालय एक 'खंडहर' में तब्दील हो चुका है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स के पैसे को यहाँ पानी की तरह बहाकर छोड़ दिया गया है। खंडहर हो चुका यह शौचालय आज चीख-चीख कर चिल्ला रहा है कि बड़वारा जनपद के अंतर्गत मझगवां पंचायत में विकास के नाम पर कितना बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है।जिम्मेदार मौन, ग्रामीणों में भारी आक्रोशएक तरफ देश और प्रदेश की सरकारें स्वच्छता और सुशासन के बड़े-बड़े दावे कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मझगवां पंचायत की यह जमीनी हकीकत दावों की पोल खोल रही है। पंचायत भवन में बैठे कर्मचारियों की तानाशाही और अनुपस्थिति से ग्रामीण अपने छोटे-छोटे कामों के लिए भटकने को मजबूर हैं। अब देखना यह होगा कि इस खबर के प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन और जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिकारी इस बेलगाम हो चुके पंचायत तंत्र पर क्या कार्यवाही करते हैं, या फिर मझगवां की जनता यूँ ही भ्रष्ट तंत्र के साए में जीने को मजबूर रहेगी।

इस मामले मे बड़वारा सीईओ का कहना है मामला संज्ञान मे आया है है जांच कराई जाएगी प्रभा टेकाम बड़वारा सीईओ कटनी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस