कलेक्टर ने किया स्लीमनाबाद तहसील व निर्माणाधीन कालेज भवन का निरीक्षण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्टर ने किया स्लीमनाबाद तहसील व निर्माणाधीन कालेज भवन का निरीक्षण

सौरभ श्रीवास्तव / कटनी/  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने गुरुवार को स्लीमनाबाद पहुंच कर यहां के तहसील कार्यालय और करीब 9 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन स्लीमनाबाद कालेज भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत और एस डी एम बहोरीबंद श्री राकेश कुमार चौरसिया मौजूद रहे।

राजस्व प्रकरणों का करें त्वरित निराकरण

कलेक्टर श्री यादव ने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सारिका रावत को राजस्व प्रकरणों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की साथ ही शाखाओं के अभिलेखों का भी अवलोकन किया।   कलेक्टर श्री यादव ने लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री यादव ने राजस्व अधिकारियों को  6 माह से 1 वर्ष तक के 3 प्रकरणों और भूमि आवंटन से संबंधित 1 से 2 वर्ष तक के पुराने 2 प्रकरणों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

 श्री यादव ने बेदखली और धारा 250 के प्रकरणों के निराकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि आरसीएमएस पोर्टल पर सभी प्रकरणों को दर्ज किया जाए और पेशी की तारीखें ऑनलाइन बढ़ाई जाएं। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पेशी से छूट गये प्रकरणों को भी ऑनलाइन अपडेट किया जाए। साथ ही आरसीएम एस सॉफ्टवेयर में भी प्रकरणों को दर्ज करने की हिदायत दी।न

सर्किल धरवारा में लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए, कलेक्टर ने  6 माह से 1 वर्ष पुराने 12 प्रकरणों  प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी आदेशित प्रकरणों में पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाए।

निर्माणाधीन कालेज भवन का निरीक्षण

  कलेक्टर श्री यादव ने स्लीमनाबाद मे 9 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त निर्माणाधीन कालेज भवन का भी आकस्मिक निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश परियोजना क्रियान्वयन इकाई के कार्यपालन यंत्री एमके पोनीकर को दिए।कलेक्टर श्री यादव ने निर्माणाधीन भवन में घूमकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन में निर्मित की जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया।बताया गया कि इस नवीन भवन में 8 लेक्चर रूम, 3 एचओडी रूम, एक कॉन्फ्रेंस हॉल, एक मल्टी पर्पज हॉल, प्रिंसिपल रूम, वाइस प्रिंसिपल रूम, स्टोर रूम और लाइब्रेरी रूम का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों और स्टाफ की सुविधा के लिए 2 स्टाफ रूम भी बनाए जा रहे हैं।

भवन के प्रथम तल पर प्रयोगशाला लैब, कंप्यूटर लैब, पैंट्री रूम और फैकल्टी रूम होंगे। महाविद्यालय का ग्राउंड फ्लोर 1757 वर्गमीटर और प्रथम तल 1729.6 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जबकि पूरे परिसर का कुल क्षेत्रफल 11957 वर्गमीटर है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कलेक्टर ने किया स्लीमनाबाद तहसील व निर्माणाधीन कालेज भवन का निरीक्षण | Khabar Digital | Khabar Digital