कलेक्टर कार्यालय की जर्जर दीवार बनी खतरा, सहकारिता विभाग में जान जोखिम में काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्टर कार्यालय की जर्जर दीवार बनी खतरा, सहकारिता विभाग में जान जोखिम में काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर की शासकीय इमारत में सहकारिता विभाग के कार्यालय की जर्जर दीवार अब सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। कार्यालय की दीवार की हालत खराब होने के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी उसी भवन में बैठकर अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने को मजबूर हैं।बताया जा रहा है कि सहकारिता विभाग के कार्यालय की दीवार लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। दीवार में दरारें और भवन की खराब स्थिति को देखते हुए यहां काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।कभी भी हो सकता है हादसाजर्जर भवन में लगातार अधिकारी-कर्मचारियों का बैठना किसी संभावित हादसे को आमंत्रण देने जैसा है। यदि कमजोर दीवार या भवन का कोई हिस्सा अचानक गिरता है तो कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और नागरिकों के जान-माल को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदार विभाग द्वारा समय रहते भवन का तकनीकी निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत क्यों नहीं कराई गई?नियमों के अनुरूप सुरक्षा जांच जरूरीशासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भवन की संरचनात्मक स्थिति संदिग्ध होने पर संबंधित तकनीकी विभाग से निरीक्षण कराकर भवन की स्ट्रक्चरल सेफ्टी का आकलन कराया जाना आवश्यक है। यदि भवन असुरक्षित पाया जाता है तो कार्यालय को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने अथवा आवश्यक मरम्मत/पुनर्निर्माण की कार्रवाई की जानी चाहिए।जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की अपेक्षाकलेक्टर कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण शासकीय परिसर में यदि किसी विभाग की दीवार जर्जर हालत में है तो यह केवल भवन की समस्या नहीं, बल्कि कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। प्रशासन को मामले का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित भवन का निरीक्षण कराने, जर्जर हिस्से की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यकतानुसार मरम्मत या वैकल्पिक कार्यालय की व्यवस्था करने की जरूरत है।अब देखना होगा कि संभावित हादसे के बाद प्रशासन जागता है या समय रहते जर्जर दीवार की समस्या का समाधान कर अधिकारियों-कर्मचारियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाता है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कलेक्टर कार्यालय की जर्जर दीवार बनी खतरा, सहकारिता विभाग में जान जोखिम में काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी | Khabar Digital | Khabar Digital