कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत परिसर में जुलूस, आम सभा, नारेबाजी एवं ध्वनि विस्‍तारक यंत्रों पर प्रतिबंध

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत परिसर में जुलूस, आम सभा, नारेबाजी एवं ध्वनि विस्‍तारक यंत्रों पर प्रतिबंध

कटनी - कलेक्‍ट्रेट कार्यालय और जिला पंचायत परिसर में जुलूस, आम सभा, नारेबाजी एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग से कार्यालयीन एवं न्यायालयीन कार्य प्रभावित होने एवं परिशांति भंग होने की संभावना को देखते हुए कलेक्‍टर आशीष तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्‍त जिला मजिस्‍ट्रेट नीलांबर मिश्र ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

जारी प्रतिबंधात्‍मक आदेश के अनुसार कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत परिसर में 100 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्र, सभा स्‍थल, जुलूस, नारेबाजी आदि पर रोक लगाने हेतु प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित किया गया है। कोई भी राजनीतिक दल, छात्र संगठन अथवा कोई भी आंदोलनकारी व्यक्ति इस परिसर में प्रतिबंधित रहेंगे।

ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग उक्त परिसर एवं उससे लगे हुए 100 मीटर की परिधि में प्रतिबंधित किया गया है। इसी प्रकार कोई भी राजनैतिक दल, यूनियन छात्र संगठन अथवा कोई भी आंदोलनकारी व्यक्ति इस परिसर में जुलूस, आमसभा या नारेबाजी, ज्ञापन आदि सौंपे जाने से 3 दिन पूर्व उप खण्ड मजिस्ट्रेट, कटनी से विधिवत लिखित में अनुमति प्राप्त करेगा एवं ज्ञापन सौंपे जाने हेतु कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार (मेन गेट नं. 1 एवं 2) पर 50 व्यक्ति या संगठन कार्यकर्ता होने पर मुख्य द्वार पर ही अधिकृत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

50 व्यक्तियों से कम व्यक्ति शांतिपूर्ण ढंग से कानून व्यवस्था बनाये रखते हुए कलेक्टर परिसर के मेन गेट पर अधिकृत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस आदेश का उल्लंघन किए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश 2 माह तक की अवधि के लिए प्रभावशील होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस