खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण ने प्रदेश की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट के माध्यम से स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुचित दबाव अथवा पद के दुरुपयोग को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।मुख्यमंत्री के इस सख्त रुख के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।डॉ. यादव ने दो टूक कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और शासकीय दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या अधिकारों के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई को प्रदेश में सुशासन और जवाबदेही की दिशा में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।इस घटनाक्रम के बाद अब सभी की निगाहें जांच प्रक्रिया और आगे होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
मुख्यमंत्री के सख्त तेवर: कटनी प्रकरण में CSP नेहा पच्चीसिया के निलंबन के निर्देश
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









