कटनी दलित युवक पेशाब कांड में आरोपी की गिरफ्तारी में देरी क्यों ? गरमाई सियासत

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

कटनी दलित युवक पेशाब कांड में आरोपी की गिरफ्तारी में देरी क्यों ? गरमाई सियासत

भोपाल/ अंकित झारिया/ खबर डिजिटल: मध्यप्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में दलित युवक के चेहरे पर कथित रूप से पेशाब करने के आरोप पर अब राजनीति गरमा गई है। भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित दलित से फोन पर बात की। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरते हुए कटनी पहुंचने की बात कही है।

कटनी दलित युवक पेशाब कांड अब तक नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी

इसके अलावा बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल, जिला पंचायत सदस्य अजय गोंटिया और ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश लोधी के पीड़ित के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं आजाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील आस्ते ने भी वीडियो जारी कर दलित युवक के साथ हुये पेशाब कांड को लेकर मुख्यमंत्री को घेरा। अल्टीमेटम भी दिया गया कि यदि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भीम आर्मी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

आरोपी की गिरफ्तारी में देरी क्यों ?

उधर, एफआइआर के भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पीड़ित ने धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि वह घर में ही कैद हो गया है।जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे है। जिससे परिवार के लोगों में भय बना हुआ है।जब पीड़ित परिवार घर से नहीं निकला तो कई संगठनों के कार्यकर्ता घर पहुंचे और समर्थन की बात कही। बातचीत में पीड़ित ने धमकी मिलने का दावा किया। यह भी कहा कि परिवार की जान को खतरा है। पुलिस ने एफआइआर तो दर्ज कर ली, पर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। परिवार को नुकसान पहुंचा तो प्रशासन जिम्मेदार होगा। उधर, प्रशासन आमजन से घटना के संबंध में साक्ष्य मांग रहा है।

दीपावली 2025: उमरिया में खाद्य अधिकारी मंजू वर्मा का औचक निरीक्षण, मिठाई की दुकानों से सैंपल लिए गए - Khabar Digital

कटनी दलित युवक पेशाब कांड का मामला

कटनी दलित युवक पेशाब घटना 13 अक्टूबर को ग्राम पंचायत मटवारा की है। पीड़ित युवक अपने खेत के पास रमगढ़ा की शासकीय पहाड़ी पर हो रहे कथित अवैध उत्खनन का विरोध कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान राम बिहारी हल्दकार ने जातिसूचक शब्द कहे। जान से मारने की धमकी दी। लौटते समय सरपंच रामानुज पांडेय, उनके बेटे पवन पांडेय, भतीजे सतीश और अन्य ने उसे रोककर लात-घूंसों और राड से पीटा।

आरोप है कि सरपंच पुत्र ने उसके मुंह पर पेशाब कर अपमान किया। पुलिस ने 16 अक्टूबर को सभी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया था। गांव में खुलेआम घूमने के बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

आरोपी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुका है पीड़ित,तभी से चल रही तनातनी:- हासिल जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ग्राम पंचायत मटवारा में बीते वर्षों में मेट के रूप में काम कर चुका है। कहा जा रहा है कि ग्राम पंचायत के विरुद्ध सीएम हेल्पलाइन में लगातार शिकायतें एवं निर्माण कार्य पर सवाल उठाने पर उसे मेट से हटा दिया गया था। पीड़ित ने वर्तमान सरंपच व घटना के आरोपी रामानुज पांडे के विरुद्ध सरपंच का चुनाव भी लड़ा था।

कटनी दलित युवक पेशाब कांड में इनका कहना है

मटवारा में हुए प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई है। आरोपियों के संभावित ठिकाने पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी नहीं मिले। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।:- संतोष डेहरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/guna-latest-news-mobile-snatching-by-bikers-cctv/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कटनी दलित युवक पेशाब कांड में आरोपी की गिरफ्तारी में देरी क्यों ? गरमाई सियासत | Khabar Digital | Khabar Digital