खबर डिजिटल-- शहर के बरगवा क्षेत्र में चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य अनुबंध और निर्धारित मानकों के विपरीत कराया जा रहा है, जिससे आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बरगवा रोड पर सीवर लाइन निर्माण के दौरान न तो बैरिकेटिंग की गई है और न ही सुरक्षा के आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं। निर्माण स्थल पर खुले गड्ढे और बेतरतीब मलबा दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हुए हैं।निर्माण कार्य के चलते सड़क पर धूल के गुब्बार लगातार उड़ रहे हैं, जिससे लोगों का पैदल चलना और वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि धूल नियंत्रण के लिए सड़क पर पानी का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा, जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार लगातार उड़ती धूल मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न तो ठेकेदार पर कार्रवाई की गई और न ही जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा या फिर जनता को इसी तरह अव्यवस्था और खतरे के बीच जीने को मजबूर रहना पड़ेग
कटनी–बरगवा में सीवर लाइन निर्माण में भारी अनियमितता, मानकों की उड़ रही धज्जियां
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









