HOLI पर नगर निगम के निर्देश से छोटे दुकानदार परेशान, एसपी कार्यालय पहुंचे व्यापारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

HOLI पर नगर निगम के निर्देश से छोटे दुकानदार परेशान, एसपी कार्यालय पहुंचे व्यापारी

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी --होली के पावन पर्व से पहले शहर में छोटे दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार द्वारा इस वर्ष बीच बाजार में अस्थायी दुकाने नहीं लगाने के निर्देश दिए जाने के बाद रंग-गुलाल बेचने वाले छोटे व्यापारियों में नाराजगी और असमंजस की स्थिति बन गई है।हर वर्ष की तरह इस बार भी होली पर छोटे दुकानदार बीच बाजार में अस्थायी रूप से रंग, गुलाल और पिचकारी की दुकाने लगाने की तैयारी कर रहे थे।

लेकिन नगर निगम के निर्देश के बाद उनके सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा प्रतिनिधिमंडलइस निर्णय के विरोध में छोटे दुकानदार एकत्रित होकर इंद्रा मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक कटनी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया।ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि वे हर वर्ष होली के अवसर पर बाजार में अस्थायी दुकाने लगाकर रंग-गुलाल बेचते हैं, जिससे उनके परिवार का गुजारा चलता है।

यदि उन्हें बाजार में दुकाने लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी तो उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा।पुलिस अधीक्षक का आश्वासनपुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की बात गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग नगर निगम आयुक्त के समक्ष रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को सुझाव दिया कि वे स्वयं भी नगर निगम आयुक्त से चर्चा करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दुकाने लगाने की अनुमति दी जाती है, तो सभी दुकानदारों को विशेष ध्यान रखना होगा कि दुकाने व्यवस्थित रूप से लगें, ताकि यातायात बाधित न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।समाधान की उम्मीदपुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद व्यापारियों को समाधान की उम्मीद जगी है। अब सभी की नजर नगर निगम प्रशासन के आगामी निर्णय पर टिकी हुई है।होली जैसे प्रमुख त्योहार पर छोटे व्यापारियों की रोज़ी-रोटी का प्रश्न प्रशासन के सामने एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी