कटनी में शराब माफियाओं का जाल गहरा, पुलिस का “ऑपरेशन शिकंजा” भी नहीं तोड़ पाया पूरी कमर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में शराब माफियाओं का जाल गहरा, पुलिस का “ऑपरेशन शिकंजा” भी नहीं तोड़ पाया पूरी कमर

सब-हेडलाइन:--109 मामले दर्ज, लाखों की शराब जब्त—फिर भी सवाल: क्या जड़ से खत्म होगा अवैध कारोबार?

कटनी-- जिले में अवैध शराब का काला कारोबार लगातार गहराता जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के बावजूद यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर शराब माफियाओं का नेटवर्क इतना मजबूत कैसे हो गया कि बड़े पैमाने पर कार्रवाई के बाद भी पूरी तरह खत्म नहीं हो पा रहा।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत 109 मामलों में कार्रवाई करते हुए 109 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान 475 लीटर अवैध देशी शराब, 19 लीटर कच्ची शराब, 24 पाव अंग्रेजी शराब और 6 बीयर बोतल जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 2 लाख 98 हजार 720 रुपए बताई जा रही है।हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी यह साफ संकेत देती है कि जिले में अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से बेखौफ चल रहा था। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब का उत्पादन और बिक्री होती रही, और जिम्मेदार तंत्र को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी?स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि कार्रवाई के बाद भी वे फिर सक्रिय हो जाते हैं। कई इलाकों में खुलेआम कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री जारी रहने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं।पुलिस ने भले ही ऑपरेशन शिकंजा के जरिए सख्ती दिखाई हो, लेकिन यह देखना होगा कि यह अभियान सिर्फ कागजी कार्रवाई बनकर न रह जाए। यदि जड़ तक कार्रवाई नहीं हुई, तो यह नेटवर्क फिर से खड़ा होने में देर नहीं लगेगी।कटनी पुलिस ने आम नागरिकों से सूचना देने की अपील जरूर की है, लेकिन असली चुनौती है—क्या सिस्टम अंदर तक सफाई करने को तैयार है या नहीं?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कटनी में शराब माफियाओं का जाल गहरा, पुलिस का “ऑपरेशन शिकंजा” भी नहीं तोड़ पाया पूरी कमर | Khabar Digital | Khabar Digital