कटनी में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई: कॉलोनाइजर शुभम साहू के खिलाफ FIR दर्ज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई: कॉलोनाइजर शुभम साहू के खिलाफ FIR दर्ज

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी, 13 अगस्त-- नगर निगम कटनी ने अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ अपना रुख और सख्त कर दिया है। महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 43 में बिना सक्षम अनुमति कृषि भूमि पर प्लॉटिंग कर भूखंडों की बिक्री और कॉलोनी विकसित करने के मामले में निगम प्रशासन की शिकायत पर शुभम साहू पिता लखन साहू, निवासी कुठला के विरुद्ध माधव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने 12 अगस्त को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कृषि भूमि पर बना रहे थे अवैध कॉलोनी!निगम की शिकायत के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित वैदिक हाईट के सामने, प.ह.न. 38, मौजा अमकुही, राजस्व निरीक्षण मंडल मुड़वारा की खसरा नंबर 284/5 की भूमि राजस्व अभिलेखों में कृषि भूमि दर्ज है। आरोप है कि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना उक्त भूमि पर प्लॉटिंग की गई और करीब सात भूखंड अलग-अलग लोगों को बेच दिए गए।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कृषि भूमि का बिना वैधानिक अनुमति गैर-कृषि प्रयोजन में उपयोग करते हुए सड़क एवं अन्य निर्माण कार्य कराया गया तथा भूखंडों का अनधिकृत रूप से विक्रय किया गया।न ले-आउट की मंजूरी, न कॉलोनाइजर लाइसेंसनगर निगम की शिकायत के अनुसार संबंधित भूमि के लिए नगर निगम कटनी अथवा नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से आवश्यक ले-आउट स्वीकृति नहीं ली गई। इसके साथ ही निर्माण अनुज्ञा और नियमानुसार कॉलोनाइजर लाइसेंस प्राप्त किए बिना ही प्लॉटों की बिक्री किए जाने का आरोप है।निगम प्रशासन ने शिकायत में यह भी कहा है कि आवश्यक विकास कार्य और वैधानिक अनुमतियां पूरी किए बिना भूखंडों की बिक्री से शासन एवं नगर निगम को राजस्व की क्षति होने की स्थिति बनी।धारा 292(ग) के तहत FIR, पुलिस जांच शुरूनगर निगम की शिकायत पर माधव नगर थाना पुलिस ने नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 292(ग) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच कार्यवाहक प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी को सौंपी गई है। पुलिस अब भूमि, प्लॉटिंग, बिक्री और संबंधित दस्तावेजों की जांच करेगी।दो दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाईअवैध कॉलोनियों के खिलाफ नगर निगम की यह कार्रवाई पिछले दो दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। निगम प्रशासन द्वारा लगातार अवैध प्लॉटिंग करने वालों की जानकारी जुटाकर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन में अब तक करीब एक दर्जन कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।निगम का दो टूक संदेश—नियम तोड़े तो होगी FIRनगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने, अवैध प्लॉटिंग करने अथवा नियमों को दरकिनार कर भूखंड बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि भूखंड खरीदने से पहले संबंधित भूमि की वैधानिक स्थिति, ले-आउट स्वीकृति और आवश्यक अनुमतियों की जांच अवश्य करें।अवैध कॉलोनियों पर लगातार होती FIR से अब सवाल यही है कि शहर में नियमों को दरकिनार कर प्लॉटिंग करने वालों पर निगम का शिकंजा कितनी दूर तक पहुंचेगा।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस