कटनी में दिनदहाड़े उद्योगपति पर हमला! जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का बढ़ा दबाव

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में दिनदहाड़े उद्योगपति पर हमला! जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का बढ़ा दबाव

खबर digital news रिपोर्टर /कटनी शहर के विश्राम बाबा क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे व्यापारिक जगत को झकझोर दिया। गुप्ता गैस एजेंसी के संचालक एवं उद्योगपति मुकेश गुप्ता ने आरोप लगाया है कि जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे दौरान उन पर लाठी-डंडों से लैस लोगों ने हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, उनकी कार में तोड़फोड़ की गई और उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद वे सीधे माधवनगर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।शिकायत के मुताबिक, विश्राम बाबा क्षेत्र स्थित अपनी भूमि पर पहुंचते ही पहले से मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। आरोप है कि कार के शीशे तोड़े गए और बाहर निकलते ही उनके साथ मारपीट की गई। हमले में उन्हें चोटें आईं तथा वाहन को भी नुकसान पहुंचा।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे जमीन को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। मामले को लेकर एक स्थानीय राजनीतिक व्यक्ति के नाम की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पूरे मामले की जांच जारी है।इस घटना के बाद व्यापारिक समुदाय में नाराज़गी देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि यदि शहर के प्रमुख व्यवसायी भी खुलेआम हिंसा का शिकार हो रहे हैं, तो कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े होना स्वाभाविक है। उन्होंने दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पुलिस इस मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई करेगी? क्या हमले के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आएगी? और क्या शहर में कानून का भय कायम करने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी? इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच और सामने आने वाले साक्ष्यों पर निर्भर करेंगे।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कटनी में दिनदहाड़े उद्योगपति पर हमला! जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का बढ़ा दबाव | Khabar Digital | Khabar Digital