नगर निगम की सख्ती: बकाया किराया न चुकाने पर 15 आवंटियों को नोटिस

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नगर निगम की सख्ती: बकाया किराया न चुकाने पर 15 आवंटियों को नोटिस

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब मात्र 43 दिन शेष हैं। ऐसे में नगर पालिक निगम कटनी ने राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए निगम प्रशासन ने बकाया करों और किराए की वसूली के प्रयास तेज कर दिए हैं।इसी क्रम में निगम स्वामित्व की दुकानों का किराया लंबे समय से जमा न करने वाले बिलैया तलैया क्षेत्र के 15 आवंटियों को सूचना पत्र जारी किए गए हैं।राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा प्रेषित नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि तीन दिवस के भीतर बकाया किराया राशि निगम कोष में जमा की जाए।निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में भुगतान न होने की स्थिति में संबंधित दुकानों की लीज निरस्तीकरण की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।निगम अधिकारियों ने सभी आवंटियों से अपील की है कि वे समय सीमा का पालन करते हुए शीघ्र बकाया राशि जमा करें, ताकि कठोर प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके और राजस्व लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित हो सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

नगर निगम की सख्ती: बकाया किराया न चुकाने पर 15 आवंटियों को नोटिस | Khabar Digital | Khabar Digital