नक्शा आवासीय, कारोबार व्यावसायिक? स्वाद रेस्टोरेंट पर कार्यवाही करने पहुंची नगर निगम की टीम मचा हड़कंप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नक्शा आवासीय, कारोबार व्यावसायिक? स्वाद रेस्टोरेंट पर कार्यवाही करने पहुंची नगर निगम की टीम मचा हड़कंप

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- कलेक्टर कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित स्वाद रेस्टोरेंट में सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब नगर निगम का अमला जेसीबी मशीन और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा। निगम की टीम के पहुंचते ही आसपास के क्षेत्र में भी कार्रवाई को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।जानकारी के अनुसार नगर निगम को शिकायत प्राप्त हुई थी कि जिस भवन में स्वाद रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है, उसका स्वीकृत नक्शा आवासीय उपयोग के लिए होने के बावजूद वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा स्थल पर कथित अतिक्रमण की शिकायत भी निगम को प्राप्त होने की बात सामने आई है। शिकायतों के आधार पर निगम का अमला मौके पर जांच एवं कार्रवाई के लिए पहुंचा।जेसीबी के साथ पहुंचा निगम का अमलानगर निगम की टीम जब रेस्टोरेंट परिसर पहुंची तो उसके साथ जेसीबी मशीन भी मौजूद थी। इससे मौके पर कार्रवाई की संभावना को लेकर स्थिति काफी गंभीर हो गई। निगम अधिकारियों ने स्थल से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली तथा भवन के उपयोग और संचालित गतिविधियों को लेकर प्रतिष्ठान संचालक से जवाब मांगा।संचालक ने दिया लिखित आश्वासनकार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान संचालक निलेश चौदहा द्वारा निगम अधिकारियों के समक्ष उपलब्ध दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। इसके बाद संचालक की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया कि संबंधित स्थल पर तत्काल प्रभाव से व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन बंद रखा जाएगा।लिखित आश्वासन में यह भी उल्लेख किया गया कि संबंधित स्थल पर रेस्टोरेंट अथवा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक इसके लिए नियमानुसार आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं कर ली जाती।संचालक के लिखित आश्वासन के बाद नगर निगम की टीम ने फिलहाल मौके पर प्रस्तावित कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ाया और वापस लौट गई।राजनीतिक दबाव की चर्चाएं, आधिकारिक पुष्टि नहींनगर निगम की कार्रवाई के बाद शहर में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। वहीं, कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए राजनीतिक स्तर पर दबाव बनाए जाने की चर्चाएं भी सामने आईं। हालांकि, राजनीतिक दबाव के संबंध में नगर निगम अथवा किसी संबंधित अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।अब पूरे मामले में नगर निगम द्वारा आगे क्या कार्रवाई की जाती है और संबंधित भवन के उपयोग एवं अनुमति से जुड़े दस्तावेजों की जांच में क्या स्थिति सामने आती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

नक्शा आवासीय, कारोबार व्यावसायिक? स्वाद रेस्टोरेंट पर कार्यवाही करने पहुंची नगर निगम की टीम मचा हड़कंप | Khabar Digital | Khabar Digital