स्वच्छता और सुव्यवस्थित बाजार व्यवस्था के लिए निगम सख्त, निगमायुक्त ने किया गोल बाजार और सुभाष चौक का औचक निरीक्षण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

स्वच्छता और सुव्यवस्थित बाजार व्यवस्था के लिए निगम सख्त, निगमायुक्त ने किया गोल बाजार और सुभाष चौक का औचक निरीक्षण

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी--नगर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुगम आवागमन युक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मंगलवार देर शाम निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने गोल बाजार और सुभाष चौक क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में व्यापारियों और आम नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने दुकानदारों से दुकानों में डस्टबिन रखने और सामग्री को निर्धारित सीमा के भीतर रखने की अपील की, ताकि बाजार क्षेत्र साफ-सुथरा और व्यवस्थित बना रहे।निगमायुक्त ने व्यापारियों से सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया और वार्ड स्तर के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुसार शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है।निरीक्षण के दौरान गोल बाजार की गलियों में सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण वाहनों की नियमितता और यातायात अवरोध की स्थिति का निरीक्षण किया गया। सड़क और नालियों पर रखी सामग्री तथा सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण को लेकर निगमायुक्त ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।लल्लू भैया स्तंभ, तुलसीदास एंड सन्स गली और जय अंबे ट्रेडर्स के सामने रखी सामग्री हटाकर आवागमन सुचारू करने के निर्देश दिए गए। वहीं मोनिका साड़ी और कुमकुम साड़ी सेंटर के पास नालियों पर हुए अतिक्रमण हटाकर नालियों का गहरीकरण और ढकने की कार्रवाई करने को कहा गया।इसके अलावा देश भंडार के सामने एप्रोच मार्ग से अतिक्रमण हटाने, बाजार बंद होने से पहले नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने, सुभाष चौक स्थित नाले की जाली की मरम्मत और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्यासी, अतिक्रमण अधिकारी मानेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अतिक्रमण अमले के कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

स्वच्छता और सुव्यवस्थित बाजार व्यवस्था के लिए निगम सख्त, निगमायुक्त ने किया गोल बाजार और सुभाष चौक का औचक निरीक्षण | Khabar Digital | Khabar Digital