अब नहीं अटकेगा गरीब का सपना! बैंक जल्द निपटाएं पीएम आवास और स्वनिधि के लंबित प्रकरण – निगमायुक्त तपस्या परिहार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अब नहीं अटकेगा गरीब का सपना! बैंक जल्द निपटाएं पीएम आवास और स्वनिधि के लंबित प्रकरण – निगमायुक्त तपस्या परिहार

खबर digital न्यूज़ रिपोर्टर /"कटनी- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के लिए नगर निगम ने अब सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की अध्यक्षता में आयोजित बैंकर्स समन्वय बैठक में विभिन्न बैंकों में लंबित पड़े प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई और बैंक प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पात्र हितग्राहियों के आवेदनों का शीघ्र परीक्षण कर ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।बैठक में लीड बैंक मैनेजर मेजरस किंडो, प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी अनिल जायसवाल, उपयंत्री जे.पी. बघेल, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।निगमायुक्त तपस्या परिहार ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल लक्ष्य पूरा करना नहीं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक समय पर लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से संवेदनशील और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक विलंब किसी भी पात्र हितग्राही के सपनों में बाधा नहीं बनना चाहिए।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों के ऑनलाइन आवेदन कराए जाएं, विशेष शिविर आयोजित किए जाएं और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए।प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लंबित ऋण प्रकरणों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए, ताकि छोटे व्यापारियों को समय पर वित्तीय सहायता मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें।बैठक के अंत में निगमायुक्त ने नगर निगम और बैंकों के बीच सतत समन्वय बनाए रखने, सप्ताह में एक दिन संयुक्त रूप से हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान करने तथा लंबित मामलों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उद्देश्य स्पष्ट है—हर पात्र परिवार तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद लाभ से वंचित न रहे|

कटनी से खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

अब नहीं अटकेगा गरीब का सपना! बैंक जल्द निपटाएं पीएम आवास और स्वनिधि के लंबित प्रकरण – निगमायुक्त तपस्या परिहार | Khabar Digital | Khabar Digital