सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिला पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी द्वारा जारी आदेश के तहत उप निरीक्षक नेहा मौर्य को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।जारी आदेश के अनुसार, उप निरीक्षक नेहा मौर्य, जो वर्तमान में थाना कोतवाली में पदस्थ थीं, उन्हें आगामी आदेश तक चौकी प्रभारी बस स्टैंड कटनी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के दृष्टिकोण से लिया गया है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों एवं शाखाओं को भेज दी गई है, ताकि आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।इस नियुक्ति से बस स्टैंड क्षेत्र में कानून व्यवस्था और निगरानी को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
कटनी पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, उप निरीक्षक नेहा मौर्य बनीं बस स्टैंड चौकी प्रभारी
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









