कटनी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कुठला थाने की कमान अखिलेश दाहिया को महिमा रघुवंशी बनीं ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी,वहीं अभिषेक चौबे को मिली विजयराघवगढ़ थाने की कमान कई पुलिसकर्मियों के तबादले

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-- जिले के पुलिस महकमे में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल आखिरकार रविवार देर शाम सामने आ गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, वहीं एक ही स्थान पर पांच वर्ष से अधिक समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों का भी तबादला किया गया है।फेरबदल में सबसे अधिक चर्चा कुठला थाना प्रभारी की नियुक्ति को लेकर रही। पिछले कई दिनों से इस पद को लेकर पुलिस और प्रशासनिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाहक निरीक्षक अखिलेश दाहिया को कुठला थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।जारी आदेश के अनुसार, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे को विजयराघवगढ़ थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं ढीमरखेड़ा थाने की कमान निरीक्षक महिमा रघुवंशी को सौंपी गई है। विजयराघवगढ़ के तत्कालीन थाना प्रभारी रितेश शर्मा को पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है।पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में पांच वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मचारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद नवनियुक्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने नए दायित्व संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

reported by saurabh shrivastava

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कटनी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कुठला थाने की कमान अखिलेश दाहिया को महिमा रघुवंशी बनीं ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी,वहीं अभिषेक चौबे को मिली विजयराघवगढ़ थाने की कमान कई पुलिसकर्मियों के तबादले | Khabar Digital | Khabar Digital