नशे के अवैध कारोबार पर रंगनाथनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई9,000 नाइट्राजेपाम (नाईट्राबेट) टैबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नशे के अवैध कारोबार पर रंगनाथनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई9,000 नाइट्राजेपाम (नाईट्राबेट) टैबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- जिले को नशा मुक्त बनाने और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रंगनाथनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9,000 नाइट्राजेपाम (नाईट्राबेट) टैबलेट बरामद की हैं।पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथनगर उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी।1 अगस्त 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने ऑर्डनेंस फैक्ट्री ग्राउंड के पीछे दो व्यक्तियों को एक प्लास्टिक की बोरी के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस को देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पंकज उर्फ देवा मिश्रा (38 वर्ष) एवं देवा कोल (21 वर्ष) निवासी बरगवां, थाना रंगनाथनगर बताए। तलाशी के दौरान उनके पास रखी सफेद प्लास्टिक की बोरी से 30 पैकेटों में कुल 9,000 नाइट्राजेपाम (नाईट्राबेट) टैबलेट बरामद हुईं।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन गोलियों का उपयोग नशे के लिए किया जाता है। पुलिस के अनुसार प्रत्येक गोली की अनुमानित कीमत 25 रुपये बताई गई है, जबकि बरामद माल की बाजार कीमत लगभग 2.25 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने टैबलेट जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 331/2026 के तहत धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे इन गोलियों को खरीदकर लाते थे। इस संबंध में आगे की विवेचना जारी है और पुलिस सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।जप्त सामग्री30 पैकेटों में 9,000 नाइट्राजेपाम (नाईट्राबेट) टैबलेटकुल वजन : 5.760 किलोग्रामजब्ती मूल्य : 40,500 रुपयेअनुमानित बाजार मूल्य : लगभग 2.25 लाख रुपयेकार्रवाई में सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक लालजी यादव, महेन्द्र दुबे, अजय तिवारी, असंत सिंह, उमारमन बागरी, रामनेश शुक्ला, आरक्षक वीरेन्द्र दहायत, रोशन तिवारी, निर्भय सिंह, अंकित पटेल, संतोष यादव, महिला आरक्षक रूचिका, नीलम, एनआरएस रमजान, संदीप तथा साइबर सेल के आरक्षक अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कटनीसे सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

नशे के अवैध कारोबार पर रंगनाथनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई9,000 नाइट्राजेपाम (नाईट्राबेट) टैबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital