खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी कुठला थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, घटना 5 अगस्त की शाम गल्ला मंडी स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में हुई। शिकायत के मुताबिक युवती शौच के लिए कॉम्प्लेक्स गई थी, तभी मोहल्ले के रहने वाले धनराज उर्फ धन्नू चौधरी ने कथित रूप से कॉम्प्लेक्स का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया, जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन युवती को लेकर कुठला थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 691/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 127(2) एवं 351(3) में प्रकरण दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी धनराज उर्फ धन्नू चौधरी (28), निवासी पन्नी कॉलोनी, थाना कुठला को 6 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दहिया, उप निरीक्षक विनोद सिंह, अनिल यादव, प्रतीक्षा सिंह चंदेल, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, अजीत मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097









