सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी मध्यप्रदेश शासन के “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा कटनी नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कटाए घाट पर अत्याधुनिक ट्रैश क्लीनर मशीन के माध्यम से नदी सफाई कार्य लगातार जारी है। गुरुवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।महापौर सूरी ने कहा कि कटनी नदी शहर की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय धरोहर है, जिसके संरक्षण के लिए नगर निगम प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि पहली बार आधुनिक मशीन के जरिए नदी में जमा जलकुंभी, चोई और अन्य कचरे को हटाने का काम किया जा रहा है। इससे नदी के जल प्रवाह में सुधार होगा और स्वच्छता के साथ सौंदर्य भी बढ़ेगा।नगर निगम प्रशासन द्वारा कटाए घाट से शुरू किया गया यह अभियान चरणबद्ध तरीके से गाटर घाट तक चलाया जाएगा। मशीन के जरिए नदी की सतह पर तैर रहे कचरे एवं गाद को हटाकर जल धारण क्षमता बढ़ाने और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।महापौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोग जल स्रोतों में कचरा एवं पूजन सामग्री न डालें और जल संरक्षण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी, प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे, सहायक यंत्री सुनील सिंह, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कटनी नदी की सफाई में जुटी ट्रैश क्लीनर मशीन, महापौर ने किया निरीक्षण
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









