सीवर खुदाई ने बढ़ाई शहरवासियों की मुसीबत, एंबुलेंस तक फंसी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सीवर खुदाई ने बढ़ाई शहरवासियों की मुसीबत, एंबुलेंस तक फंसी

और श्रीवास्तव संवाददाता कटनी --शहर में लक्ष्मी पान भंडार से रंगनाथ थाना तक चल रहे सीवर खुदाई कार्य को लेकर अब जनता का आक्रोश सामने आने लगा है। कांग्रेस सेवादल शहर जिला अध्यक्ष मंगल सिंह ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए निर्माण कार्य में भारी अव्यवस्थाओं, सुरक्षा की कमी और लापरवाही के आरोप लगाए हैं।ज्ञापन में कहा गया है कि लंबे समय से चल रही खुदाई के कारण स्थानीय नागरिक, दुकानदार और राहगीर रोजाना परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह बताई गई कि मार्ग पर ऐसी स्थिति बन गई है जहां से एंबुलेंस तक नहीं निकल पा रही, जिससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। यही रास्ता शमशान घाट और साउथ स्टेशन जाने का मुख्य मार्ग भी है।आरोप है कि खुदाई स्थल पर न तो सुरक्षा बैरिकेडिंग लगाई गई है और न ही किसी प्रकार के चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। सड़क पर खुले गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही अंधेरे में स्थिति और खतरनाक हो जाती है।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कुछ ही दिनों में बारिश का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में खुले गड्ढे बुजुर्गों और बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। बावजूद इसके नगर निगम द्वारा कार्य पूरा करने की कोई समय-सीमा सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।मंगल सिंह ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था लगाई जाए, यातायात सुचारु कराया जाए और निर्माण कार्य पूरा करने की निश्चित समय-सीमा घोषित की जाए।अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन जनता की इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है या फिर शहरवासी यूं ही बदहाल सड़कों और अव्यवस्थाओं के बीच परेशान होते रहेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

सीवर खुदाई ने बढ़ाई शहरवासियों की मुसीबत, एंबुलेंस तक फंसी | Khabar Digital | Khabar Digital