खबर डिजिटल कटनी-- शहर के दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। महिला थाना पुलिस ने 20 सितंबर को नेचुरल थाई स्पा सेंटर और आवा स्पा सेंटर में दबिश दी। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों से कुल 17 युवक-युवतियां मिले, जिनमें 10 युवतियां और 7 युवक शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई से पहले मुखबिर की सूचना पर दोनों सेंटरों में डमी ग्राहक भेजे गए थे। उन्हें पूर्व से अंकित नोट दिए गए थे। दबिश के दौरान यही नोट बरामद किए जाने का दावा पुलिस ने किया है।आपत्तिजनक स्थिति में मिलने का पुलिस का दावापुलिस के अनुसार नेचुरल थाई स्पा सेंटर से 5 युवक और 5 युवतियां, जबकि आवा स्पा सेंटर से एक युवक, 5 युवतियां और एक कर्मचारी मिला। कार्रवाई के दौरान कुछ आपत्ति जनक सामग्री और 45000रूपए नगद बरामद हुए पुलिस ने यह भी बताया कि अभिरक्षा में ली गई महिलाओं में दूसरे राज्यों और जिलों की महिलाएं शामिल हैं। कुछ बालिकाओं की उम्र 18 वर्ष से कम पाए जाने की बात भी पुलिस ने कही है। हालांकि, नाबालिगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत दो FIRमहिला थाना पुलिस के अनुसार मामले में दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। अपराध क्रमांक 61/26 में BNS की धाराओं 143(4), 3(5) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराएं 3, 4, 5, 6 और 7 लगाई गई हैं। इस प्रकरण में सात आरोपियों के नाम पुलिस ने बताए हैं।जो इस प्रकार है *प्रकरण का पंजीयन एवं आरोपियों का विवरण*कार्यवाही के पश्चात महिला थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं:1. अपराध क्रमांक 61/26, धारा 143(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 3, 4, 5, 6, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 नेचुरल थाई स्पा सेंटर में की गई कार्यवाही के आधार पर दर्ज हुआ है। इसमें कुल 7 आरोपी है1. कविता सिंह, निवासी उमरिया2. सबा शेख, निवासी मुंबई (महाराष्ट्र)3. अंकित पंथी, निवासी रंगनाथ नगर4. अमरजीत ताम्रकार, निवासी बरही5. विधान राय, निवासी माधव नगर6. आनंद रजक, निवासी जालपा बोर्ड7. अनंत राम वंशकार, निवासी स्लीमनाबाद2. अपराध क्रमांक 62/26, धारा 3, 4, 5, 6, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 आवा स्पा सेंटर में की गई कार्यवाही के आधार पर दर्ज हुआ है। इसमें निम्न आरोपी है:1. रामदयाल विश्वकर्मा, निवासी पन्ना2. मुकेश यादव, निवासी रीठी3. समृत लाल मीणा4. वहीं अपराध क्रमांक 62/26 में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराएं 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।अब जांच की दिशा पर नजरपुलिस का कहना है कि अभिरक्षा में ली गई बालिकाओं के विस्तृत बयान लिए जाएंगे। यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि उनसे किसने संपर्क किया और वे स्पा सेंटर तक किस माध्यम से पहुंचीं। बाहरी राज्यों से महिलाओं की कथित भर्ती और परिवहन के स्रोत की भी जांच की जाएगी। नाबालिगों से जुड़े मामलों में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई ने शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों और उनकी आड़ में कथित रूप से चल रही अनैतिक गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों से स्पष्ट होगा कि इन सेंटरों के पीछे पूरा नेटवर्क कितना बड़ा है।
स्पा सेंटरों की आड़ में क्या चल रहा था? पुलिस रेड में 17 युवक-युवतियां मिले, दो केस दर्ज
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









