खबर डिजिटल कटनी-- बरगवां क्षेत्र स्थित नेचुरल और आवा स्पा सेंटर में रविवार को महिला थाना पुलिस ने अचानक दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि दोनों स्पा सेंटरों में देह व्यापार जैसी गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने अचानक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात सामने आई है।पुलिस टीम ने मौके से कई युवतियों और युवकों को पूछताछ के लिए महिला थाने लाया। अचानक हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।अब बड़ा सवाल यह है कि स्पा सेंटरों की आड़ में आखिर क्या गतिविधियां संचालित हो रही थीं? पुलिस जांच में इन सेंटरों की वास्तविक गतिविधियों और वहां मौजूद युवक-युवतियों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
स्पा सेंटरों पर महिला थाना पुलिस की अचानक दबिश, मचा हड़कंपनेचुरल और आवा स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, कई युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया; आपत्तिजनक सामग्री मिलने की सूचना
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









