सब्जी मंडी में खूनी खेल!पैसे के विवाद में चाकुओं से गोदा, कोतवाली पुलिस ने 5 आरोपियों को घंटों में दबोचा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सब्जी मंडी में खूनी खेल!पैसे के विवाद में चाकुओं से गोदा, कोतवाली पुलिस ने 5 आरोपियों को घंटों में दबोचा

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी शहर की सबसे व्यस्त बिलैया तलैया सब्जी मंडी गुरुवार को अचानक रणभूमि में तब्दील हो गई, जब पैसों के लेन-देन को लेकर पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की वारदात से मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।जानकारी के अनुसार गिरजा घाट निवासी 38 वर्षीय प्रशांत सोनी अपना पैसा लेने मंडी पहुंचा था। इसी दौरान पहले से मौजूद अभिलाष उर्फ अब्बू चौरसिया, लक्ष्मी प्रसाद उर्फ बुच्चड़, राज उर्फ प्यारे, शुभम उर्फ चुन्नू और एक नाबालिग ने उसे घेर लिया। देखते ही देखते गाली-गलौज मारपीट में बदली और फिर आरोपियों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने प्रशांत सोनी की पीठ, कमर और हाथ पर कई वार किए। घायल युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद मंडी में चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने विशेष टीम गठित कर ताबड़तोड़ दबिश दी।पुलिस ने चंद घंटों के भीतर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में लक्ष्मी प्रसाद उर्फ बुच्चड़, अभिलाष उर्फ अब्बू, राज उर्फ प्यारे, शुभम उर्फ चुन्नू और एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।कोतवाली थाना में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस