कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय मे सीईओ तपस्या परिहार ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय मे सीईओ तपस्या परिहार ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी, 15 अगस्त-- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। प्रातः 8:30 बजे कटनी विकास प्राधिकरण की सीईओ सुश्री तपस्या परिहार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के पश्चात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया और तिरंगे को सलामी दी।इस अवसर पर सीईओ तपस्या परिहार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करते हुए जनहित तथा नगर विकास के कार्यों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाए।समारोह के दौरान कार्यालय परिसर देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रीय गौरव से सराबोर नजर आया। तिरंगे की शान में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में स्टेनो विजय केवट, कार्यालय सहायक मोहन रजक, अशोक विश्वकर्मा एवं नरेंद्र विश्वकर्मा सहित नगर निगम के उपायुक्त शैलेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, आदेश जैन, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, विनोद सिंह चौहान, पारसनाथ प्रजापति, आलोक तिवारी, शुभम द्विवेदी, शुभम प्यासी, दुलीचंद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय मे सीईओ तपस्या परिहार ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश | Khabar Digital | Khabar Digital