पहले घर बुलाया, फिर बंधक बनाकर पीटा; युवक को सिगरेट से दागने के मामले में 2 गिरफ्तार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पहले घर बुलाया, फिर बंधक बनाकर पीटा; युवक को सिगरेट से दागने के मामले में 2 गिरफ्तार

कटनी खबर डिजिटल -- पुरानी रंजिश और दस्तावेज वापस नहीं करने की बात को लेकर एक युवक को कथित तौर पर बातचीत के बहाने घर बुलाकर उसके साथ मारपीट और अमानवीय तरीके से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवक को जबरन ऑटो में बैठाकर दूसरे स्थान पर ले जाकर कमरे में बंद किया और उसके साथ दोबारा मारपीट की। इसी दौरान सिगरेट से उसके हाथ और पीठ को दागने का भी आरोप है। मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ घटनाक्रमपुलिस के मुताबिक 15 सितंबर को पंकज मेहरा उम्र 24 वर्ष निवासी गायत्री नगर, कटनी ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि 12 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे वह कटनी रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसका पुराना परिचित अजय उर्फ अन्नू माली स्कूटी से वहां पहुंचा और उसे बातचीत के लिए अपने घर चलने को कहा।फरियादी के अनुसार, मघई मंदिर के पास स्थित घर पहुंचने के बाद अन्नू माली ने फोन कर कुछ युवकों को बुलाया। इसके बाद पुरानी बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज और लात-घूंसों व बेल्ट से मारपीट की गई।स्टेशन तक पीछा कर फिर ले गए दूसरे मकान मेंपुलिस के अनुसार फरियादी किसी तरह वहां से निकलकर कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर पहुंचा और जबलपुर जाने वाली ट्रेन का इंतजार करने लगा। आरोप है कि आरोपी उसका पीछा करते हुए स्टेशन पहुंचे और उसे जबरन ऑटो में बैठाकर एनकेजे बजरिया स्थित मकान में ले गए। यहां एक कमरे में बंद कर उसके साथ फिर मारपीट की गई।इसी दौरान एक आरोपी द्वारा सिगरेट से उसके हाथ और पीठ को दागने का आरोप है। इससे शरीर पर जलने के निशान आए। शाम करीब 6 बजे युवक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर भाग गया और भय के कारण जबलपुर चला गया। इसके बाद 15 सितंबर को मां और भाई के साथ कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।चंद घंटों में मुख्य आरोपी गिरफ्तारमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजय उर्फ अन्नू माली को मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पंकज पूर्व में उसके यहां काम करता था और करीब दो वर्ष पहले काम छोड़ चुका था। आरोपी के अनुसार पंकज उसके कुछ आवश्यक फोटो और दस्तावेज अपने साथ ले गया था, जिन्हें वापस नहीं किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक इसी बात को लेकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।दूसरा आरोपी भी गिरफ्तारपुलिस के अनुसार अजय उर्फ अन्नू माली के मेमोरेण्डम के आधार पर साहिल खान को कुठला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सिगरेट से दागने की घटना में साहिल खान के साथ आए एक युवक का नाम सामने आया है।मामले में अमन एवं एक अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस द्वारा दोनों की संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही है।इन धाराओं में दर्ज हुआ मामलाकोतवाली पुलिस ने प्रकरण में अप.क्र. 1053/2026, धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 142, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के अनुसार मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस कार्रवाई में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय सहित कोतवाली एवं संबंधित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

पहले घर बुलाया, फिर बंधक बनाकर पीटा; युवक को सिगरेट से दागने के मामले में 2 गिरफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital