जिला पंचायत कटनी में हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जिला पंचायत कटनी में हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी, 15 अगस्त-- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय कटनी में हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में गरिमापूर्ण समारोह आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा ने जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सम्मानपूर्वक सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो उठा।कार्यक्रम के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माला मौसी ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान लगाए गए गगनभेदी देशभक्ति नारों से पूरा परिसर गूंज उठा और उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों में देशप्रेम का जज्बा देखते ही बना।समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मेहरा एवं सीईओ सुश्री कौर ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और जवानों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें महान बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। इसे अक्षुण्ण बनाए रखना और देश के विकास में अपना योगदान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सीईओ ने उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिकारी-कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, लेखा अधिकारी सुरभित अग्रवाल, परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, ऋषिराज चढ़ार, कमलेश सैनी, सहायक परियोजना अधिकारी विजय लक्ष्मी मरावी, मृगेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अधिकारी योगेंद्र कुमार असाटी, मंजुल मयंक त्रिपाठी, गोदफ्रिज किस्पोट्टा, धनराज चौधरी, उमेश सोनी, मोहम्मद आरिफ सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर के लिए संपर्क करे

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जिला पंचायत कटनी में हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | Khabar Digital | Khabar Digital