Ken-Betwa Link Project: आदिवासियों को न्याय दो…बोले जीतू पटवारी

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Ken-Betwa Link Project: आदिवासियों को न्याय दो…बोले जीतू पटवारी

Ken-Betwa Link Project: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने आज केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत छतरपुर ढोढन बांध कार्यस्थल पर आंदोलनरत विस्थापित आदिवासी एवं किसान परिवारों से मुलाकात कर उनका दर्द सुना और उनके संघर्ष को न्याय की लड़ाई बताया।

भारी पुलिस बंदोबस्त एवं प्रशासनिक रोक-टोक के बावजूद पटवारी कांग्रेस नेताओं के साथ प्रभावित परिवारों तक पहुंचे। इस दौरान प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने यह तर्क दिया कि उनके जंगल क्षेत्र में जाने से वन्यजीव प्रभावित होंगे। इस पर श्री पटवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जहां बड़े स्तर पर मशीनें, निर्माण कार्य और सैकड़ों मजदूर लगातार कार्य कर रहे हैं, वहां विपक्ष के नेताओं को पीड़ित आदिवासियों से मिलने से रोकना पूरी तरह अलोकतांत्रिक और तानाशाहीपूर्ण रवैया है।

पटवारी ने कहा कि विस्थापित परिवारों की यह लड़ाई केवल जमीन की नहीं, बल्कि उनके जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों को न्याय देने में विफल रही है और उन्हें उचित मुआवजा एवं पुनर्वास नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि संविधान और प्राकृतिक न्याय की भावना कहती है कि जिस परिवार की जमीन और जंगल छीने जाएं, उन्हें जमीन के बदले जमीन और सम्मानजनक पुनर्वास मिलना चाहिए। केवल कागजी मुआवजा देकर आदिवासी परिवारों का भविष्य सुरक्षित नहीं किया जा सकता।

पटवारी ने कहा कि जब वे पीड़ित आदिवासियों से मिलने जा रहे थे, तब मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के निर्देश पर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने प्रशासन द्वारा दिए गए इस तर्क पर भी सवाल उठाया कि उनके जाने से “बाघ, चीते और हाथी परेशान होंगे।”

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी आदिवासी, किसान और विस्थापित परिवारों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के विचारों पर चलने वाली पार्टी है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चाहे मुकदमे लगाए जाएं या जेल भेजने की धमकी दी जाए, कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Ken-Betwa Link Project: आदिवासियों को न्याय दो…बोले जीतू पटवारी | Khabar Digital | Khabar Digital